सातवें वर्ष भी बरकरार ‘आरोहण’ का जादू: एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजना और इकाइयों में बच्चों का उत्साह चरम पर

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल द्वारा आयोजित समर कैंप “आरोहण” का सातवां संस्करण इन दिनों बच्चों के बीच धूम मचा रहा है। इस शिविर में बच्चे न सिर्फ अपनी गर्मियों की छुट्टियों का भरपूर आनंद ले रहे हैं, बल्कि नई-नई विधाओं में निपुण भी बन रहे हैं। यह समर कैंप एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में 21 मई से 10 जून, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें 7 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे भाग ले रहे हैं।

खेल-कूद से लेकर कला-संगीत तक, विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण

आरोहण समर कैंप के दौरान योग्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न खेल-कूद विधाओं – बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, क्रिकेट, वालीबॉल, तैराकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, जूडो, कराटे, फुटबॉल, संगीत (गायन-वादन), नृत्य, ड्रॉइंग, पेंटिंग इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।इस वर्ष “आरोहण” समर कैंप के माध्यम से कुल 4,718 बच्चे और युवा लाभ उठा रहे हैं ।

10 जून को होगा समापन

पिछले कई दिनों से चल रहे इस कड़े अभ्यास और मस्ती के सफर का समापन आगामी 10 जून को किया जाएगा। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा वर्ष 2018 से “आरोहण” समर कैंप की शुरुआत की गई। यह समर कैंप बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता को जगाने का एक सशक्त माध्यम भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *