म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर गांव मे स्थित सिद्धाडाड बगीचा को जोड़ने वाले चकरोड़ को गुरुवार को क्षेत्रीय लेखपाल महेंद्र यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल व ग्रामीणों की उपस्थिति मे अभिलेख के अनुसार मौका मुवायना कर चक रोड 2.7मीटर नाप कर स्पष्ट किया,ग्रामीणों द्वारा मार्ग को सीसी रोड़ बनाने की मांग की जिसपर प्रधान प्रतिनिधि ने सहमति जतायी।
क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि मौके पर जमीन नापने पर 2.70 मीटर भूमि नक्शे पर मिली बगल के खातेदार नागवंत जायसवाल व शहीद आलम तथा विनोद अग्रहरी के जमीन पर मौजूद मेड़ जो दोनों खाता धारको को जोडता हैं तीनो खाता धारको के सहमति से उक्त भूमि की नापी किया गया। श्री जायसवाल ने बताया कि इस समझौते से तीनो खाता धारको को सुविधा होगी। शहीद आलम ने लेखपाल एव ग्राम प्रधान का ध्यान आकृष्ठ कराते हुये कहा कि जैसे इस समस्या का निदान निकला वैसे ही कुड़ा संग्रह केंद्र के बगल मे भी सरकारी भूमि पर कुल लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। उक्त भूमि पर हो रहे कब्जे को तत्काल हटवाये जाने की मांग किया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल महेंद्र यादव , नागवंत जायसवाल, शहीद आलम,विनोद अग्रहरी, सुनील अग्रहरी, सुजीत कुमार,पंकज सिंह,शशि अग्रहरी,अंकित कुमार,रामेश्वर गुप्ता आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
अतिक्रमित मार्ग को कराया गया कब्जा मुक्त, कुड़ा संग्रह केंद्र से बगीचा तक बनेगी सीसी रोड़
