प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं – ए.के. शर्मा

Spread the love

*कहानियों में जैसे होता है “एक था राजा, एक थी रानी” वैसे ही आने वाले समय में लोग कहेंगे–एक थी कांग्रेस पार्टी: मंत्री ए के शर्मा*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री ए के शर्मा ने दी बधाई*

लखनऊ,। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ के गाजीपुर तिराहा में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा–विकसित भारत संकल्प सभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक उनके साथ काम करने का अवसर मिला। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में भी उनके साथ जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ इतने लंबे समय तक काम करते हुए उनके नेतृत्व, निर्णय क्षमता, दूरदर्शिता और देश के प्रति समर्पण को करीब से देखने का अवसर मिला है।

कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बच्चों को कहानियां सुनाई जाती हैं—‘एक था राजा, एक थी रानी’, उसी तरह आने वाले समय में कांग्रेस के बारे में भी लोग कहेंगे—‘एक थी पार्टी।’ उन्होंने कहा कि देश की जनता परिवारवाद, नकारात्मक राजनीति और विभाजनकारी सोच को नकारकर विकास और राष्ट्र निर्माण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आज देश की बागडोर एक मजबूत, संवेदनशील और महान नेता के हाथों में है। इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं देश के हर वर्ग, हर नागरिक और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करते हैं। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर आत्मनिर्भरता, विकास और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, वह केवल सरकार का संकल्प नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। अब हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम पूरी प्रतिबद्धता और एकजुटता के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *