सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र का वार्षिक ग्रीष्मकालीन कोचिंग कैंप 7 से 27 मई 2025  तक आयोजित किया जाएगा

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) के क्रीडा अनुभाग द्वारा आयोजित वार्षिक ग्रीष्मकालीन कोचिंग कैंप-2025 7 से 27 मई 2025 तक आयोजित किया जाएगा। कैंप का उद्घाटन समारोह 7 मई 2025 को सुबह 7 बजे सेक्टर-6 के इस्पात स्टेडियम में होगा। 

इस कैंप में प्रतिभागियों को 14 खेलों में प्रशिक्षित किया जाएगा, जैसे कि एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, साइकिलिंग, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, टेबल टेनिस की कोचिंग कक्षा 5 से 10 तक के बच्चों के लिए है, जबकि कक्षा 1 से 10 तक के छात्र शतरंज में भाग ले सकते हैं। कक्षा 7 से 12 तक के बड़े बच्चे वॉलीबॉल, वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग के लिए नामांकन करा सकते हैं। योग सभी आयु ग्रुप के लिए खुला है।

शिविर का समय सुबह 6 बजे से 8 बजे तक होगा, शतरंज और फुटबॉल को छोड़कर, जो शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। स्कूल अपने छात्रों की प्रविष्टियाँ निर्धारित प्रारूप में भेज सकते हैं। प्रविष्टियाँ बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम, सेक्टर-5 के खेल अनुभाग कार्यालय में 5 मई 2025 को शाम 5 बजे तक या उससे पहले प्राप्त की जाएँगी। अधिक जानकारी आर.एस.पी. के क्रीड़ा अनुभाग कार्यालय से या मोबाइल नंबर- 8895504730, 8895504751 पर प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *