किसानों को विभागीय योजनाओं और मतदाता पंजीकरण की दी गई जानकारी
दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को विकास खंड दुद्धी के सभागार में तहसील स्तरीय सहकारिता सम्मेलन एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित कृषक बंधुओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (ैैत्ध्ैप्त्) अभियान के प्रति भी जागरूक किया गया। वक्ताओं ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर के पूर्व संचालक एवं क्रय-विक्रय समिति दुद्धी के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर राय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक मिर्जापुरध्सोनभद्र के संचालक अवधेश सिंह पटेल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बघाड़ू के जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, उ०प्र० सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा दुद्धी के प्रतिनिधि रमाशंकर गोंड, तहसील दुद्धी के अपर जिला सहकारी अधिकारी अजय कुमार, म्योरपुर, बभनी व दुद्धी के सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), शाखा प्रबंधक सहित क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रहे।
तहसील स्तरीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया
