एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा तरंग – IIT/JEE एवं NEET कोचिंग कक्षाओं के लिए नवनिर्मित कक्षाओं का उद्घाटन

Spread the love

हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा बड़कागाँव में तरंग – IIT/JEE एवं NEET कोचिंग कक्षाओं के लिए नवनिर्मित कक्षाओं का आज उद्घाटन किया गया। नए क्लासरूम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना तथा परियोजना की शैक्षणिक पहलों को और सुदृढ़ करना है।

नवीन कक्षाओं का उद्घाटन  सुब्रत कुमार दाश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनएमएल एवं परियोजना प्रमुख पीबी, पीबी नोर्थ वेस्ट वारा किया गया। इस अवसर पर  पवन कुमार रावत, महाप्रबंधक (इंफ्रा), विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान  सुब्रत कुमार दाश ने विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें समर्पण, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास के साथ अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को तरंग कोचिंग कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाने तथा IIT/JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित किया।

 पवन कुमार रावत, महाप्रबंधक (इंफ्रा) ने भी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने तथा तरंग पहल के तहत उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। तरंग पहल एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की एक शैक्षणिक पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग प्रदान करना तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। नए कक्षाओं का उद्घाटन परियोजना प्रभावित एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *