रायपुर। एनटीपीसी नया रायपुर में 17 सितंबर को ‘स्वच्छता ही सेवा’ शपथ के साथ पखवाड़े का शुरू हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। स्वच्छता ही सेवा की थीम है – स्वच्छता में सहभागी; स्वच्छ भारत, विकसित भारत। हर्ष आहूजा, कार्यकारी निदेशक – यूएसएससी और आलोक कुमार त्रिपाठी, कार्यकारी निदेशक (सीसी ओएस)ने क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी में शपथ दिलाई।

इस अवसर पर श्री आहूजा ने सफाई के महत्व पर ज़ोर दिया तथा सभी को अपने इलाके के लिए बदलाव का एजेंट बनने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हुए आपका योगदान सस्टेनेबल प्रकृति का हो। पखवाड़े के दौरान, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए कई जागरूकता कार्यक्रमों के अलावा सपोर्ट स्टाफ के लिए कुछ कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।
