सेल,आरएसपी के स्वच्छता स्वाभिमान समूहों ने अम्बेडकर एन्क्लेव में चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की स्वच्छता पहल के अंतर्गत गठित स्वच्छता स्वाभिमान समूहों ने अम्बेडकर एन्क्लेव में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करते हुए स्वच्छता एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया। इस अभियान का नेतृत्व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नगर अभियांत्रिकी- जन स्वास्थ्य), डॉ. दीपा लावंगारे, ने किया।

इस अभियान में तीन स्वच्छता स्वाभिमान समूहों के लगभग 50 सदस्यों ने स्वेच्छा से भाग लेकर श्रमदान किया। भाग लेने वाले समूहों में एससी/एसटी फेडरेशन स्वच्छता स्वाभिमान समूह, सेक्टर-16 की क्लीन एंड ग्रीन टीम तथा सेक्टर-18 की समलेश्वरी स्वच्छता टीम शामिल थीं।

इस अवसर पर डॉ. दीपा लावंगारे एवं सहायक प्रबंधक (नगर अभियांत्रिकी-जन स्वास्थ्य),  रसानंद प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से एक स्वच्छता वार्ता संचालित किया गया, जिसमें स्वच्छता के व्यवहारिक उपायों एवं सामूहिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला गया। डॉ. लावंगारे ने स्वस्थ समाज के लिए सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

अभियान के दौरान पार्क परिसर के अंदर एवं बाहर सफाई कार्य किए गए, जिसमें पथों की सफाई, लॉन एवं उद्यान की सफाई तथा आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता शामिल थी। जागरूकता पहल के अंतर्गत प्रतिभागियों ने आसपास की दुकानों में जा जा कर  दुकानदारों तथा स्थानीय निवासियों को स्व्च्चाता सन्देश दिया तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम का समन्वय एससी/एसटी फेडरेशन स्वच्छता स्वाभिमान समूह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *