एनटीपीसी रिहंद में स्वछता ही सेवा 2026 का शुभारंभ

Spread the love

बीजपुर । एनटीपीसी रिहंद परियोजना में गुरुवार को “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” विषय के साथ स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सर्विस बिल्डिंग स्टेज-2 स्थित सीआरएफ बिल्डिंग में आयोजित विशेष कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  प्रणय कुमार नायक ने अभियान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *