उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठान पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया

Spread the love

चन्दौली । जिलाधिकारी के द्वारा अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर तहसीलवार उर्वरक बिक्री केन्द्रों के प्रतिष्ठान पर आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 12 नमूने ग्रहित किये गये। उप कृषि निदेशक, चन्दौली द्वारा तहसील चकिया एवं नौगढ़, जिला कृषि अधिकारी, चन्दौली द्वारा तहसील सकलडीहा तथा डॉ० पूजा त्रिपाठी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए द्वारा सदर एवं नियामताबाद तहसील की कुल 24 दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिससे कुल 12 नमूने ग्रहित किये गये तथा दो (मे० राधे कृष्ण खाद बीज भण्डार, मिश्रपुरा तथा मे० एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेश सेन्टर, तारा जीवनपुर) को कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया। किसान भाईयों से अनुरोध है कि उर्वरक की खरीद अपने फसल के अनुसार संस्तुति मात्रा में ही करे तथा खरीद के समय उर्वरक बिक्री केन्द्र पर अनिवार्य रूप से फार्मर आई०डी० ले जाय यदि अपरिहार्य स्थिति में फार्मर आई०डी० नहीं है तो प्रमाणित खतौनी लेकर उर्वरक ले सकते है। जिन किसान भाईयों का फार्मर आई०डी० नहीं बना है वे अपनी फार्मर आई०डी० अनिवार्य रूप से बनवाले। सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि बिक्री प्वाइंट पर लाइसेंस, रेट बोर्ड स्टाक एवं वितरण रजिस्टर अपडेट रखते हुए निर्धारित दर पर उर्वरक की बिक्री करें यदि किसी किसान भाई द्वारा साक्ष्य सहित शिकायत से सम्बन्धित प्रकरण प्रकाश में आता है तो. सम्बन्धिंत उर्वरक विक्रेता के विरूद्ध उर्वरक नियत्रंण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *