सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन

Spread the love

राँची । सीसीएल के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर द्वारा आज हथिया गोंदा स्कूल, राँची में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 67 बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपस्थित चिकित्सकों ने बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं प्रारंभिक स्तर पर संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करना था।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज), डॉ. जूही, डॉ. शिल्पी झा, मुन्ना कुमार सिंह एवं सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।  ज्ञात हो कि सीसीएल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *