एनटीपीसी विंध्याचल में ‘संवाद सेतु’ का सफल समापन, 100% उपलब्धि हासिल

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल में फ्लैगशिप मेंटरिंग पहल “संवाद सेतु (पायलट प्रोजेक्ट)” का फाइनल कनेक्ट सेशन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीओई – मानव संसाधन के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद अमित कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-सीओई) ने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेतृत्व में  चंद्रमौली एस. जंगबहादुर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल), संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) और  एस. एन. पाणिग्रही, मुख्य महाप्रबंधक(मानव संसाधन) एवं क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रमुख(एन आर-एसआर) ने भी अपने प्रेरणादायक संबोधन दिए। एसएचआरएम टीम ने कार्यक्रम की मुख्य उपलब्धियों और सीखों को प्रस्तुत किया।
इस पहल में कुल 38 मेंटर-मेंटी जोड़ों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जो कर्मचारियों के विकास और ज्ञान साझा करने के प्रति विंध्याचल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ‘संवाद सेतु’ के तहत किए गए कार्यों ने मेंटर्स और मेंटीज के बीच विश्वास, आपसी समझ और प्रभावी संवाद को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती पूर्णिमा चतुर्वेदी, वरिष्ठ प्रबन्धक (मानव संसाधन) और डॉ. अभिषेक बिस्वास, उप विशेषज्ञ (विंध्य चिकित्सालय) तथा अभिषेक जैन, वरिष्ठ प्रबन्धक (ईएमडी) और  महेश्वर भैंसा, सहायक प्रबन्धक (ईएमडी) ने अपने अनुभव साझा करते हुए मेंटरिंग के महत्व को रेखांकित किया।
इस पायलट पहल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्टेशन के रूप में विंध्याचल ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन सुश्री शिल्पा सिंह, इंजीनियर (ईएमडी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। ‘संवाद सेतु’ ने पेशेवर जुड़ाव और क्षमता निर्माण को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई और भविष्य में इसके विस्तार की मजबूत नींव रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *