सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन हेतु जनजागरूकता का सशक्त संदेश

Spread the love

प्रयागराज। पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन में आज रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज में यातायात माह नवम्बर-2025 का शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एन. कोलांची, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली रवाना की गयी। रैली में यातायात पुलिस, एनसीसी कैडेट एवं अन्य वालेंटियर द्वारा पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी जिसका अतिथिगण ने अवलोकन किया और हस्ताक्षर पटल पर अपने हस्ताक्षर करके यातायात नियमों को पालन करने सम्बन्धी अभियान को अपना अपना समर्थन दिया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा अपने अपने उद्द्बोधन में यातायात के नियमों के पालन, उल्लंघन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं/ हानियों, तथा उनसे बचाव के लिए निरंतर जागरूक रहने, एवं जागरूक नागरिक के रूप में अपने सम्पर्क के अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया और सुरक्षा हेतु बताए जा रहे सुझावों पर अमल किये जाने की अपील की।

कार्यक्रम में कर्नल अरविन्द झा, रौनक़ गुप्ता, डिवीजनल वार्डन, उ.प्र. अपराध निरोधक समिति संरक्षक आर.एस.वर्मा (रिटायर्ड आईएएस),सचिव संतोष श्रीवास्तस्व, अनिल अग्रवाल चीफ वार्डन, डॉ बिन्दु विश्वकर्मा विनीता हॉस्पिटल, सुशील खरबन्दा व्यापार मंडल, विनोद चंद्र द्विवेदी, रघुनाथ द्विवेदी टैम्पो/ टैक्सी यूनियन, ने जागरूकता पर अपने उल्लेखनीय विचार व्यक्त किये। 

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर मनीष शान्डिल्य, पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप गुनावत, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक यादव, पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल/मुख्यालय पंकज, पुलिस उपायुक्त यातायात नीरज कुमार पाण्डेय, अपर उपायुक्त यातायात पुष्कर वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त नगर विजय आनंद एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात शैलेन्द्र सिंह परिहार व यातायात निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी व होमगार्ड्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *