खरगोन। स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एनटीपीसी खरगोन में “आपणो गांव, आपणो जिम्मेदारी” विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता एवं सामुदायिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान दो अलग-अलग प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। पहला नुक्कड़ नाटक गेट क्रमांक-1 के सामने श्रमिकों के लिए प्रस्तुत किया गया, जबकि दूसरी प्रस्तुति बालिका सशक्तिकरण अभियान में भाग ले रही बालिकाओं के लिए मंगलम हॉल में आयोजित की गई।
प्रभावशाली अभिनय एवं संवादों के माध्यम से कलाकारों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। दर्शकों द्वारा प्रस्तुतियों की सराहना की गई तथा सभी को स्वच्छ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
