एसटीपीपी खुर्जा, टीएचडीसीआईएल के ठेकेदारों के लिए  सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

एसटीपीपी खुर्जा, / टीएचडीसीआईएल के ठेकेदारों के लिए   सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुलंदशहर।सतर्कता जागरूक अभियान के तहत  5माई 2025 को  एसटीपीपी खुर्जा, टीएचडीसीआईएल के ठेकेदारों के लिए सतर्कता विभाग, खुर्जा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन   किया गया। इसमें विभिन्न विभाग में कार्यरत ठेकेदार शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि  मनोज पाण्डेय, उप-महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं  दिलीप द्विवेदी, वरिष्ठ प्रबंधक(मा.सं एवं प्र) उपस्थित रहे | इसी क्रम में  मोहित गोयल, उप-प्रबंधक (सतर्कता),  एस.एन.सिंह, सहायक प्रबंधक(मा.सं एवं प्र) एवं  प्रभात कुमार, सहायक प्रबंधक(मा.सं एवं प्र) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सतर्कता विभाग द्वारा सभी प्रतिभागियों को निविदा/ठेके से जुड़े नियम तथा अनुबंधों में पालन किये जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया। श्री मोहित गोयल ने सभी को शिकायत प्रबंधन नीति तथा प्रणालीगत सुधार के विषय में विस्तृत रूप से बताया। ठेकेदारों द्वारा इस पहल की प्रशंसा व्यक्त करते हुए आशा जताई गई  की भविष्य में भी इसी प्रकार से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे जिससे कि हमे सरकार द्वारा लागू किये गई नई नीतियां/नियमों के बारे में जानकारी मिलती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *