रेल प्रशासन द्वारा छठ पूजा पर चलाई जा रही विशेष रेल गाड़ियां 

Spread the love

 प्रयागराज । रेल प्रशासन द्वारा त्योहार सीजन एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए निम्न विशेष गाड़ियों के संचालन तथा कुछ फेस्टिवल स्पेशल गाड़ियों के फेरों में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है, जिनका विवरण निम्नवत है-

1. गाड़ी संख्या 04406/04405 शकूरबस्ती–मानसी–शकूरबस्ती अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल के फेरों में विस्तार : –

गाड़ी संख्या 04406 शकूरबस्ती–मानसी अनारक्षित विशेष का पूर्व अधिसूचित अंतिम फेरा दिनांक 14.11.2026 था, जिसे बढ़ाकर दिनांक 15.11.2026 एवं 16.11.2026 (02 अतिरिक्त फेरे) को संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04405 मानसी–शकूरबस्ती अनारक्षित विशेष का पूर्व अधिसूचित अंतिम फेरा दिनांक 16.11.2026 था, जिसे बढ़ाकर दिनांक 17.11.2026 एवं 18.11.2026 (02 अतिरिक्त फेरे) को पूर्व निर्धारित मार्ग, समय-सारणी, ठहराव एवं कोच संरचना के अनुसार संचालित किया जाएगा।

2. गाड़ी संख्या 04474 नई दिल्ली–दरभंगा अनारक्षित विशेष गाड़ी (एक तरफा) का संचालन : –

गाड़ी संख्या 04474 नई दिल्ली–दरभंगा अनारक्षित विशेष गाड़ी दिनांक 13 नवंबर 2026 को नई दिल्ली से संभावित प्रस्थान समय 12:15 बजे  दरभंगा के लिए संचालित की जा रही    है। मार्ग में इस गाड़ी का ठहराव गाजियाबाद, अलीगढ़ जं., टूंडला जं., कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, कर्पूरीग्राम तथा समस्तीपुर स्टेशनों पर रहेगा। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 14 तथा एसएलआर के 02 सहित कुल 16 कोच होंगे।

3. गाड़ी संख्या 04068/04067 नई दिल्ली–पटना–नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का अतिरिक्त फेरा : –

गाड़ी संख्या 04068 नई दिल्ली–पटना आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 13 नवंबर 2026 (01 फेरा) को नई दिल्ली से 19:00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद (आगमन 19:33 / प्रस्थान 19:35 बजे), टूंडला जं. (22:40 / 22:45 बजे), गोविंदपुरी (03:13 / 03:18 बजे), प्रयागराज जं. (06:35 / 06:45 बजे), पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. (11:25 / 11:35 बजे), बक्सर (12:55 / 12:57 बजे), आरा (13:43 / 13:45 बजे) तथा दानापुर (14:18 / 14:20 बजे) स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15:00 बजे पटना जंक्शन पहुँचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04067 पटना–नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 14 नवंबर 2026 (01 फेरा) को पटना जंक्शन से 18:00 बजे प्रस्थान कर दानापुर (आगमन 18:41 / प्रस्थान 18:43 बजे), आरा (19:18 / 19:20 बजे), बक्सर (20:08 / 20:10 बजे), पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. (21:40 / 21:50 बजे), प्रयागराज जं. (01:40 / 01:50 बजे), गोविंदपुरी (05:10 / 05:15 बजे), टूंडला जं. (08:55 / 09:00 बजे) तथा गाजियाबाद (13:06 / 13:08 बजे) स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 14:00 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05 तथा एसएलआर/डी के 02 सहित कुल 18 कोच होंगे।

4. गाड़ी संख्या 04080/04079 नई दिल्ली–दरभंगा–नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का अतिरिक्त फेरा : –

गाड़ी संख्या 04080 नई दिल्ली–दरभंगा आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 13 नवंबर 2026 (01 फेरा) को नई दिल्ली से 22:30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद (आगमन 23:03 / प्रस्थान 23:05 बजे), अलीगढ़ जं. (01:20 / 01:22 बजे), कानपुर सेंट्रल (06:25 / 06:30 बजे), प्रयागराज जं. (11:30 / 11:40 बजे), ज्ञानपुर रोड (12:32 / 12:34 बजे), वाराणसी जं. (14:10 / 14:20 बजे), औड़िहार जं. (15:15 / 15:17 बजे), गाजीपुर सिटी (16:00 / 16:05 बजे), बलिया (17:00 / 17:02 बजे), सुरेमनपुर (17:37 / 17:39 बजे), छपरा (18:55 / 19:05 बजे), सोनपुर (20:28 / 20:30 बजे), हाजीपुर जं. (20:40 / 20:45 बजे), मुजफ्फरपुर जं. (21:45 / 21:50 बजे), समस्तीपुर जं. (23:10 / 23:40 बजे) तथा लहेरिया सराय (00:33 / 00:35 बजे) स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 01:00 बजे दरभंगा जंक्शन पहुँचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04079 दरभंगा–नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 15 नवंबर 2026 (01 फेरा) को दरभंगा जंक्शन से 04:00 बजे प्रस्थान कर लहेरिया सराय (आगमन 04:10 / प्रस्थान 04:12 बजे), समस्तीपुर जं. (05:00 / 05:30 बजे), मुजफ्फरपुर जं. (06:30 / 06:35 बजे), हाजीपुर जं. (07:30 / 07:35 बजे), सोनपुर (07:48 / 07:50 बजे), छपरा (09:55 / 10:05 बजे), सुरेमनपुर (10:40 / 10:42 बजे), बलिया (11:26 / 11:28 बजे), गाजीपुर सिटी (12:30 / 12:40 बजे), औड़िहार जं. (13:33 / 13:35 बजे), वाराणसी जं. (15:00 / 15:10 बजे), ज्ञानपुर रोड (16:08 / 16:10 बजे), प्रयागराज जं. (17:50 / 18:00 बजे), कानपुर सेंट्रल (21:45 / 21:50 बजे), अलीगढ़ जं. (02:46 / 02:48 बजे) तथा गाजियाबाद (06:45 / 06:47 बजे) स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 07:50 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, पेंट्री कार 01 (लॉक्ड) तथा एसएलआर/डी के 02 सहित कुल 22 कोच होंगे।  यात्री यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *