सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व संबंधी प्रकरणों सहित विभिन्न पुलिस मामलों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए निर्देश दिए।
जनसुनवाई में एसपी ने सुनी आमजन की समस्या
