10 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

Spread the love

मेजा, । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड ने CSR के डिजिटल विद्या मिशन के तहत प्रभावित ग्रामों के 10 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। कार्यक्रम सलैया कला प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  जी. श्रीनिवास राव ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। डिजिटल शिक्षा से विद्यार्थियों में सीखने की रुचि बढ़ेगी और ग्रामीण-शहरी शैक्षणिक अंतर कम करने में मदद मिलेगी। स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थी ऑडियो-विजुअल एवं डिजिटल सामग्री के जरिए कठिन विषयों को सरल और रोचक ढंग से समझ सकेंगे।इस अवसर पर  नरेंद्र नाथ सिन्हा,  शरद सिंह,  अशोक कुमार सामल,  विवेक चन्द्र एवं  अजय सिंह सहित ग्राम प्रधान, विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *