एनसीएल की जयंत परियोजना में सीएसआर के तहत आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

Spread the love

सिंगरौली । कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की जयंत परियोजना द्वारा गत शुक्रवार को निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम का समापन किया गया।  एनसीएल की जयंत परियोजना द्वारा यह कार्यक्रम स्थानीय परिक्षेत्र में युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया। तीन माह की अवधि तक आयोजित इस कार्यक्रम में  60 युवतियों ने सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, बैग बनाने इत्यादि का प्रशिक्षण लिया। 

समापन समारोह के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक, जयंत राजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान अपने उद्बोधन में उन्होने कहा कि एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम स्थानीय युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है, इस से प्रशिक्षित युवतियों को रोजगार सृजन करने में मदद मिलेगी।    

इस अवसर पर मैनेजर ( एचआर)  जावलकर, मैनेजर (एचआर)  अर्पित कुमार, नोडल आफिसर (CSR) राहुल अन्थवाल एवं असिस्टेंट मैनेजर , श्रीमती भाविनी सिन्हा एचआर उपस्थित रहे ।  कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।  एनसीएल द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत समय-समय पर स्थानीय समाज में कौशल विकास हेतु ऐसे अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *