विधान परिषद निर्वाचन और ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी को लेकर जारी किए निर्देश
सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 23 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। इसके साथ ही विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।वर्तमान में धार्मिक त्योहारों को देखते हुए प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। इन परिस्थितियों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सक्षम अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा है।
