म्योरपुर,सोनभद्र। स्थानीय कस्बा मे रविवार को श्रीकृष्ण कूप से कृष्ण जन्माष्टमी को विसर्जित करने के लिए विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर पूरे गांव में श्री कृष्ण जी एवं राधा रानी का मनमोहक झांकी रथ से पुरे कस्बा मे भर्मण किया गया। इस दौरान म्योरपुर बस स्टैंण्ड पर भी स्थापित डोल को साथ मे मिला कर पूरा गाँव भर्मण किया गया जिसमे गाँव के संभ्रांत व्यक्ति श्री कृष्ण जी के शोभायात्रा में शामिल हुए।शोभायात्रा में और पूर्व कृष्णकअप से उठ हरिजन बस्ती होते गुरुद्वारा मोड होते हवाई पट्टी पहुंची। वहां से वापस माहोरपुर अस्पताल पहुंचने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे जहां तालाब में विसर्जित का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान गांव के रामदेव तिवारी, दीपक सिंह, बच्चा अग्रहरि, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, वीरेंद्र सोनी, अजय अग्रहरि, सुजीत अग्रहरि, रमाशंकर गुप्ता, सुनील सोनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।वही सुरक्षा मे थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मय फ़ोर्स मौजूद रहे।
म्योरपुर मे धूम धाम से निकली श्रीकृष्ण जी की शोभयात्रा
