लखनऊ एनटीपीसी के उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय (एनआरएचक्यू), लखनऊ में 12 मई 2026 को वार्षिक बड़ा मंगल उत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कर्मचारी कल्याण संघ — अभ्युदय क्लब, एनआरएचक्यू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)दिवाकर कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एस. एन. पाणिग्रही, सीजीएम (एचआर), विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारी, अभ्युदय क्लब के अध्यक्ष विपुल श्रीवास्तव, सचिव जितेन्द्र मल्होत्रा, समिति सदस्य, कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सामुदायिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को प्रदर्शित करते हुए, आरईडी (उत्तर) एवं सीजीएम (एचआर) के नेतृत्व में विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देर शाम तक लगभग 4,000 श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया
