सतीश पाण्डेय का विद्युत सुरक्षा निदेशालय में सम्मान

Spread the love

लखनऊ ।  पॉच साल पूर्व विद्युत सुरक्षा निदेशालय मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा इन्दिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ के ग्यारहवी बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद सतीष कुमार पाण्डेय का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय कर्मचारियों के लिए बहुत अहम है। सभी संवर्ग के पदों पर भारी रिक्तियॉ है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए संधर्ष जारी है। एसोसिएशन के संरक्षक एवं महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्वत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। कर्मचारी संवर्ग की कोई अहित नही होगा इसकी मै गारन्टी लेता हूॅ। राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रामराज दुबे ने कहा कि महासंघ आपकी एसोसिएषन के साथ सदैव खड़ा मिलेगा।

विघुत सुरक्षा निदेषालय सभागार में राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीष कुमार पाण्डेय के सम्मान समारोह एवं प्रान्तीय बैठक में सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सलाहकार, संरक्षक और अमित कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष और धनन्जय सिंह महामंत्री, पवन कुमार गौड़, शैलेन्द्र अवस्थी उपाध्यक्ष, समीर त्रिपाठी संयुक्त मंत्री, विवेक गौड़ संगठन मंत्री,सुशील कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राकेश पाण्डेय, श्रीमती जया चौहान, संतोष कुमार, दुष्यंत कुमार, पवन कुमार द्वितीय और सुनील कनौजिया, सत्यम उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथिगणों में जवाहर भवन इन्दिरा भवन के महामंत्री राम कुमार धानुक, सईद अकील बब्लू, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *