सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे- संजीव कुमार गौड़

Spread the love

प्रभारी मंत्री ने चौपाल में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश 

सरकार संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ आमजन के कल्याण के लिए कर रही काम- प्रभारी मंत्री

चंदौली। राज्य मंत्री समाज कल्याण,अनुसूचित जाति जन जाति कल्याण विभाग, उ०प्र०/जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड की अध्यक्षता में सदर तहसील के ग्राम नरसिंहपुर के कम्पोजिट विद्यालय नरसिंहपुर परिसर में जन चौपाल का आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस चौपाल में सरकार सीधे जनता के द्वार पहुँची, जहाँ ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया। 

उन्होंने मौके पर मौजूद जिला व जनपद स्तर के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाने और उनका वास्तविक फीडबैक लेने का चौपाल सबसे सशक्त और प्रभावी माध्यम है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।  उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, 5 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेश की सभी विधानसभाओं में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

प्रभारी मंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना और सामुदायिक शौचालय आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं से कोई भी गरीब वंचित नहीं रहना चाहिए। ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल समाप्ति के पश्चात मंत्री सहित अन्य गणमान्य द्वारा परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नीम, पीपल, बरगद, जामुन, आंवला का पौध रोपड़ कर धरती माँ के संरक्षण का संकल्प लिया गया।  इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्रीमती साधना सिंह, विधायक कैलाश आचार्य, ब्लाक प्रमुख सदर संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, सोशल सेक्टर के अधिकारी गण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *