अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र में स्थित जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रोफेसर आकाश ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन पहुंचाने की अपील किया और कालेज में पढ़ने वाली बालिकाओं की सुविधा के लिए विद्यालय में सेनेटरी पैड की ऑटोमैटिक मशीन लगवाने की घोषणा किया। विद्यालय के प्रबंधक शुभेंद्र कुमार ने बताया की जय हिन्द इंटर कॉलेज क्षेत्र का बड़ा एडेड कालेज है जहाँ लगभग 3000 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार,वीरेन्द्र श्रीवास्तव, अंकुश त्रिपाठी,बृजेश कुमार पाण्डेय सहित शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
छात्राओं के लिए जयहिन्द इंटर कालेज में लगेगा सेनेटरी पैड की मशीन
