नगर पालिका परिषद सोनभद्र में समाधान दिवस: 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का हुआ मौके पर निस्तारण

Spread the love

सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज) उ.प्र. शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों की सुनवाई एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले समाधान दिवस (सम्भव) के क्रम में आज सोमवार, 17 नवम्बर 2025 को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी  मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से की।जनसुनवाई (सम्भव) दिवस के दौरान विभिन्न नगरीय निकायों से कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें—नगर पालिका परिषद सोनभद्र से 3नगर पंचायत घोरावल से 3नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा से 2नगर पंचायत चोपन से 5नगर पंचायत ओबरा से 1नगर पंचायत रेनुकूट से शून्य नगर पंचायत पिपरी से 5नगर पंचायत दुद्धी से 2नगर पंचायत डाला बाजार से 1नगर पंचायत अनपरा से 3 शिकायतें शामिल रहीं।शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति एवं मार्ग प्रकाश से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे, जिनमें से ज्यादातर का तत्काल निस्तारण मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा कराया गया।अधिशासी अधिकारी  मुकेश कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसी दिशा में नियमित रूप से गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका के सदस्यगण, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *