अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

Spread the love

 नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ स्थल

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर प्रांगण में शनिवार को दूसरे दिन नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में अग्निमंथन से निकली ज्वाला को हवनकुंड में प्रज्ज्वलित करते हुए प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई।  प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज 13 जून को यज्ञ की पूर्णाहुति के दिन गरीब कन्याओं की शादी में आशीर्वाद देने आएंगे। नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज के दूसरे दिन आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी व अमरेश तिवारी द्वारा नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ में पूजन कराया गया। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भिखारी बाबा ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है। अग्नि मंथन कार्यक्रम में रमेश कुमार, देवेंद्र कुमार, शशि देवी, चिंता मौर्य, विमला देवी, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना बाबा, रामखेलावन, राजेश, परमानंद  आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *