एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 02 कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर दी गई गरिमामयी विदाई

Spread the love

सिंगरौली एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना मे दिनांक 30.06.2026 को अपनी दीर्घ सेवा देने के पश्चात कुल 02 कर्मचारी
सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी इस प्रकार से हैं : – राम कुमार साहु, कनिष्ठ अभियंता (प्रचालन) एवं चन्द्र प्रताप तिवारी, प्रचालक, एस एल पीएस (ए यू डी)।


सर्वप्रथम सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी द्वारा प्रशासनिक भवन के प्रांगण मे पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को
दोहराते हुये वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी का सम्मान परियोजना के रामानुजन
सभागार में किया गया। स्वागत की कड़ी में कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) किशोर कुमार होता एवं
महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण)ए जे राजकुमार नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पुष्पमाला से
स्वागत किया। साथ ही परियोजना की यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी पुष्पमाला पहनाकर अतिथि
कर्मचारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल)किशोर कुमार होता ने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की
सराहना करते हुए कहा कि एनटीपीसी-विंध्याचल को वर्तमान ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपके योगदान को हमेशा याद
रखा जाएगा और एनटीपीसी-विंध्याचल सदा ही आपकी सेवा के लिए आपका कृतज्ञ रहेगा। साथ ही
महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए जे राजकुमार नें भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपने जीवन
की नई पारी की नए सिरे से शुरुआत करने हेतु शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसी कड़ी
मे विभागाध्यक्षों ने भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की
कामना की।
सम्मान की कड़ी में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल)  किशोर कुमार होता
एवं अन्य महाप्रबंधकगणों द्वारा श्रीफल, शाल एवं स्मृति-चिन्ह से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सभी सेवानिवृत्त
होने वाले कर्मचारियों को एनटीपीसी मे उनके द्वारा दी गई दीर्घ सेवाओं के लिए दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र आदि भी प्रदान
किया गया । तत्पश्चात सेवानिवृत्त कर्मचारीगण ने भी मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए और एनटीपीसी के साथ
बिताए गए समय को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान एनटीपीसी के कारण ही बनी है और वे
सदैव इसके आभारी रहेंगे। उन्होंने अपने सहकर्मियों के सहयोग और स्नेह के लिए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। इस
अवसर पर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के कर्मचारी
तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक
(मानव संसाधन) पूर्णिमा चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *