गणतंत्र दिवस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती का पर्व – मंत्री ए. के. शर्मा

Spread the love

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी को दी शुभकामनाएं*

लखनऊ,/ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने देश एवं प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जो हमारे संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस वर्ष देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जो भारत की निरंतर प्रगति और लोकतांत्रिक परंपराओं की मजबूती को दर्शाता है।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश को राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और समान अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की है। आज भारत सशक्त नेतृत्व के साथ पारदर्शी और जवाबदेह शासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हुई हैं और जनभागीदारी के माध्यम से देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। बुनियादी ढांचे के विकास, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, निवेश और औद्योगिक विस्तार से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी आर्थिक विकास का मजबूत केंद्र बनकर उभरा है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शहरी विकास, ऊर्जा आपूर्ति, औद्योगिक निवेश, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही हैं। आवास, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों से लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हुआ है और समावेशी विकास को बढ़ावा मिला है।अपने संदेश के अंत में मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि 77वां गणतंत्र दिवस विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत तथा उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराने का अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए राष्ट्र और प्रदेश के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *