रेनुकूट ( सोनभद्र )/ रेनुकूट पटेल सेवा समिति द्वारा मूर्धवा में स्थित सतसंग हाल में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा पूर्व ग्रह मंत्री सरदार वल्लभ भाई की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मान सिंह गौड़. विशिष्ठ अतिथि ममता सिंह चेयरमैन नगर पंचायत रेनुकूट के पूर्व चेयर अनिल सिंह. पूर्व ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह पटेल. सीडी सिंह. डा0 विमलेश पटेल. केडी सिंह. डा0 सुधीर. अरुण कुमार पाण्डे. एवं समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यो ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन किया । मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देश की एकता एवं अखंडता के सूत्रधार, लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाने के लिए समिति को बधाई दिया । इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि ममता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरुष के द्वारा राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा किए गए योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा ने सरदार पटेल के बारे में जानकारी दी. पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक एकता और किसानों के अधिकारों के संघर्ष को समर्पित रहा। वक्ताओ में पूर्व ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह पटेल ने कहा कि वर्ष 1928 के ऐतिहासिक बारडोली सत्याग्रह में अंग्रेजी हुकूमत द्वारा किसानों पर अनुचित रूप से बढ़ाए गए लगान के विरोध में उन्होंने किसानों को संगठित कर संघर्ष का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में किसानों ने एकजुट होकर अन्यायपूर्ण लगान का विरोध किया और अंततः अंग्रेजी सरकार को अपना फैसला वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। वक्ताओ में दिग्विजय सिंह ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा फिजूलखर्ची एवं प्री – वेडिंग जैसी दिखावे की परम्पराओ को बन्द करने का आह्वान किया. भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने एकता और सामाजिक सुधार का संकल्प लिया । कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापक राजेश कुमार सिंह ने किया । गनेश पटेल ने कहा कि लौह पुरुष का आंदोलन किसान एकता, साहस और संगठित संघर्ष का ऐतिहासिक उदाहरण बना।
इस अवसर पर गोपाल सिंह ने ने भी सरदार पटेल के किसान हितों में किए गए योगदान और राष्ट्र की एकता के लिए उनके ऐतिहासिक प्रयासों को याद करते हुए कहा कि खेड़ा सत्याग्रह में फसल खराब होने के बावजूद किसानों से लगान वसूली के विरोध में उन्होंने किसानों का साथ दिया और उन्हें राहत दिलाने के लिए संघर्ष किया। किसानों को संगठित करने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे। रेनुकूट पटेल सेवा समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष
ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश की 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर सरदार पटेल ने अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। राष्ट्र की एकता और किसानों के हितों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं। इस अवसर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह पटेल ने पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शेख जलालुदीन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर रेनुकूट सेवा संरक्षक हरमंदिल सिंह. अजय बहादुर सिंह. डा ० नन्दलाल सिंह. सियाराम. दयाराम सिंह. दिग्विजय सिंह सिंगरौर. अवकाश बाबू सिंह. लक्ष्मण सिंह. सन्तोष कुमार सिंह. विनोद कुमार सिंह. गणेश कुमार सिंह. राहुल सिंह पटेल. छांगुर पटेल. रमेश कुमार सिंह. धनेश कुमार सिंह. मनोज कुमार , लाल बहादुर सिंह एव सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक. माताएं – बहने एवं बच्चो सहित युवा साथी उपस्थित रहे ।
