चन्दौली । उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिलाधिकारी चन्दौली के मार्गदर्शन में जिला सेवायोजन कार्यालय, चन्दौली द्वारा 04 नवम्बर को एकदिवसीय विधान सभावार वृहद रोजगार मेला मुगलसराय विधान सभा अनतर्गत, लाल बहादुर शास्त्री स्नाकोत्तर महाविद्यालय नियमताबाद चकिया रोड़ चन्दौली में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। रोजगार मेले में ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों तरह से बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी को सर्वप्रथम सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन उपरान्त पोर्टल पर ही उन्हें मेले सम्बन्धित सूचना प्रदर्शित होगी तदोपरान्त इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन कर सकते हैं। इस रोजगार मेले मे विजन इण्डिया प्रा०लि०, सुब्रोस प्रा०लि०, आनन्दी सोलर एनर्जी प्रा० लि०. महादेव हनुमत विजय प्लेसमेंट सर्विस, सिस्का इलेक्ट्रीकल एण्ड मैनेजमेंट इंटरप्राइजेज, जे०पी० बी०एम०जी० एम०के०टी० प्रा०लि० सहित कुल लगभग 20 से अधिक नियोजकों द्वारा प्रतिभाग कर प्रतिभागी बेरोजगार अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर जॉब ऑफर किया जायेगा। साथ ही अनुरोध है कि मेले में भाग लेने वाले समस्त अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा व चार पासपोर्ट साइज फोटो सहित प्रातः 10.00 बजे आयोजन स्थल पर
पहुँचना सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। नोटः- शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा और आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन के सभी ट्रेडों के उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
