*02 जुलाई से 11 जुलाई तक ब्लॉक मुख्यालयों पर लगेगे दिव्यांग चिन्हांकन शिविर*
*चन्दौली/जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में एक विशेष अभियान के रूप में क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक दिव्यांग बच्चे तक पहुंच हो सके और उनका एक डाटा बेस भी तैयार कराया जा रहा है। यह समस्त कार्यवाही 11 जुलाई तक पूरी होनी है। जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड पर शिविर का आयोजन कर उनके चिकित्सकीय परीक्षण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाये जाने विशेष अभियान के तहत 02 जुलाई, 2025 से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उक्त शिविर में दिव्यांगजन अपने पास उपलब्ध प्रमाण पत्रों यथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (गरीबी रेखा से नीचे अथवा ग्रामीण क्षेत्र में 46080 एवं शहरी क्षेत्र में 56460), निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की प्रति, दो फोटो, मोबाईल नम्बर आदि के साथ शिविर में उपस्थित होकर निर्धारित तिथियों में प्रातः 11:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक करायेंगे, जिसमें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कार्मिक उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि बरहनी ब्लाक में 02 जुलाई को, 03 जुलाई को चहनियां में, 04 जुलाई को चकिया में, 05 जुलाई को चंदौली में, 07 जुलाई को धानापुर, 08 को नौगढ़ में, 09 जुलाई को नियमताबाद, 10 जुलाई को साहबगंज एवं 11 जुलाई को सकलडीहा में चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांग बच्चों के अभिभावको एवं सर्व साधारण से अपील की है कि जनपद में निवासरत समस्त दिव्यांग बच्चों को इन चिन्हांकन शिविरों में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराएं जिससे कि चिन्हित बच्चों के समग्र पुनर्वासन का कार्य किया जा सके।
