प्रयागराज । आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अपनी विशेष ट्रेनों ।के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय, दिन, ठहराव, मार्ग एवं अन्य परिचालन व्यवस्थाओं के अनुसार किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 04103/04104 सूबेदारगंज–पनवेल–सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल के भी 5-5 अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। 04103 के अतिरिक्त फेरे 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तथा 04104 के अतिरिक्त फेरे 22 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक निर्धारित हैं। इन ट्रेनों में 22 एलएचबी कोच की संरचना रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं अन्य जानकारी रेलवे की अधिकृत सेवाओं 139/NTES से प्राप्त कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
