करमा, सोनभद्र। विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भरूहा में विगत लगभग 20 वर्ष पूर्व बनायी गई जल निकासी के लिए नाली वर्तमान समय में जगह-जगह जाम हो गई है । जिसको लेकर पानी तीतर-बितर होकर किसी के दरवाजे पर तो किसी के सामने बह रहा है। जबकि नाली एवं साफ सफाई की व्यवस्था के लिए सरकार द्वारा नियुक्त सफाई कर्मी को सूचना देने के बावजूद भी इस पर अमल नहीं किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि सरकार द्वारा बनायी गई जल निकासी की नाली को साफ सफाई कराते हुए जल निकासी की व्यवस्था तत्काल करायें जिससे आमजन को हो रही परेशानी से मुक्ति मिल सके।
ग्राम पंचायत भरूहा में पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली जाम होने से जन समस्या
