विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां शुरू

Spread the love

 डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की जानी है। इसके लिए सभी विभागों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन कार्यों के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी, उड़न दस्ता टीम, स्थायी निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो निगरानी टीम, ईवीएम मास्टर ट्रेनर, जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
इस संबंध में सभी विभागों में कार्यरत ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है, जिनका ग्रेड पे रूपया 4200 (मैट्रिक्स लेवल-6) अथवा उससे अधिक है। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूचना हार्ड कॉपी एवं एक्सेल शीट (सॉफ्ट कॉपी) सहित 06 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। सॉफ्ट कॉपी प्रेषित की जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी नियुक्तियों की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके। उन्होंने सभी विभागों से समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *