प्रयागराज । रेल प्रशासन द्वारा आगामी पूजा पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा उनकी सुविधा हेतु *खुर्दा रोड से प्रयागराज के लिए वन वे पूजा विशेष एक्सप्रेस* ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है- *गाड़ी संख्या 08425 (खुर्दा रोड-प्रयागराज) पूजा स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को खुर्दा रोड स्टेशन से दोपहर 12:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन प्रातः 10:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। कुल 20 कोचों वाली इस विशेष ट्रेन में 10 स्लीपर, 01 सामान्य चेयर कार, 07 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआरडी डिब्बे शामिल रहेंगे।
*यह विशेष ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न स्टेशनों पर निम्नलिखित आगमन/प्रस्थान समय के अनुसार ठहरेगी:* खुर्दा रोड (प्रस्थान 12:55 बजे), भुवनेश्वर (आगमन 13:20 / प्रस्थान 13:25 बजे), नरज मारथापुर (आगमन 14:10 / प्रस्थान 14:12 बजे), जाजपुर क्योंझर रोड (आगमन 16:13 / प्रस्थान 16:15 बजे), भद्रक (आगमन 16:55 / प्रस्थान 17:00 बजे), बालासोर (आगमन 18:30 / प्रस्थान 18:32 बजे), हिजली (आगमन 20:40 / प्रस्थान 20:50 बजे), मिदनापुर (आगमन 21:50 / प्रस्थान 21:52 बजे), विष्णुपुर (आगमन 23:00 / प्रस्थान 23:02 बजे), बांकुरा (आगमन 23:28 / प्रस्थान 23:30 बजे), आद्रा (आगमन 00:20 / प्रस्थान 00:30 बजे), गोमो (आगमन 03:10 / प्रस्थान 03:15 बजे), कोडरमा (आगमन 04:20 / प्रस्थान 04:22 बजे), गया (आगमन 06:05 / प्रस्थान 06:10 बजे), सासाराम (आगमन 07:33 / प्रस्थान 07:35 बजे), पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (आगमन 08:50 / प्रस्थान 09:00 बजे) तथा प्रयागराज (आगमन 10:30 बजे)।
