एनटीपीसी विंध्याचल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, रामलीला और रावण दहन ने मोहा मन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 20 अक्टूबर, 2026 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में दशहरा पर्व हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं स्थानीय समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बनाया। समारोह में सिंगरौली के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अंकित अस्थाना तथा कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल)  किशोर कुमार होता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला प्रशासन से  प्रभा शंकर त्रिपाठी, अपर जिला दंडाधिकारी, श्रीमती सविता प्रधान, आयुक्त, नगर निगम,  सुरेश जाधव, अनुविभागीय दंडाधिकारी, श्रीमती सविता यादव, तहसीलदार,  हेमंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक तथा श्रीमती आराधना सिंह परिहार, थाना प्रभारी (विंध्यनगर) उपस्थित रहे। साथ ही  मनीष राय, वरिष्ठ कमांडेंट (सीआईएसएफ) अपनी टीम के साथ समारोह में शामिल हुए।
समारोह में स्टेशन के वरिष्ठ नेतृत्व से एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ एवं परियोजना), निर्मल कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम), एच.पी. देवांगन, महाप्रबंधक (वीएसआर ओ/एच), चंद्रभूषण ओझा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन) तथा श्रीमती रूमा दे शर्मा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित सुहासिनी संघ की वरिष्ठ सदस्याएँ एवं विद्यालयों के प्राचार्य भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसएसएम के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक रामलीला और उसके उपरांत भव्य रावण दहन समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे, जिन्होंने बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। दशहरा समिति, विभिन्न विभागीय समितियों एवं वेवा क्लब के सदस्यों के समर्पित प्रयासों से आयोजन सफल एवं स्मरणीय बना। इस उत्सव ने सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण, सामुदायिक सद्भाव तथा स्थानीय प्रशासन एवं समाज के साथ एनटीपीसी विंध्याचल के सुदृढ़ संबंधों को प्रतिबिंबित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *