अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र जरगो जलाशय पर रविवार देर शाम एक बाइक सवार से छिनौती का प्रयास की सूचना पर पुलिस हलकान हुई लेकिन कुछ हकीकत सामने नहीं आया। जानकारी के अनुसार चुनार थाना क्षेत्र के सियरहा गांव निवासी राकेश बिंद रविवार को देर शाम लगभग 8 बजे बाइक से जरगो बांध की तरफ से अपने गांव सियरहा जा रहा था की बांध पर स्थित पहाड़ी के पास नवकुंडी देवी मंदिर के सामने कुछ लोगों ने बाइक सवार को रोक लिया और पैसा मांगने लगे तो राकेश ने बताया की पैसा नहीं है इस पर उन लोगों ने मोबाइल से पैसा डालने की बात कही लेकिन राकेश ने मोबाइल में भी पैसा न होने के बात कही फिर वहाँ से चला गया आगे जाकर डायल हंड्रेड पर छिनौती की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बताया जाता हैं क्षेत्र की कुछ अराजक तत्व बांध में शाम को बैठते हैं और लोगों को परेशान करते हैं। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की छिनौती की सूचना देने वाले राकेश से कोई छिनौती नहीं हुई है लग रहा है की सब एक दूसरे से परिचित थे इसके बाद भी घटना की जांच चौकी प्रभारी इमलिया चट्टी द्वारा की जा रही है।
