अहरौरा, मिर्जापुर । साइबर ठगी का शिकार हुए अहरौर निवासी ध्रुव गौरव कुमार को पुलिस ने मंगलवार को उनके ठगी हुए धन का 18376 रुपए का डेमो देकर वापस कराया। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अहरौरा नगर क्षेत्र के निवासी ध्रुव गौरव को 13 फरवरी को एक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन गेम खेलने का लालच देकर खाते का डिटेल लेकर खाते से 19420 रुपए का फ्रॉड कर लिया गया था ।
कुछ समय बाद गौरव को पता चला कि यह एक साइबर ठगी है जिसके सम्बन्ध में गौरव ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई । जांच पड़ताल कर साइबर टीम ने शिकायत कर्ता को ठगी की धनराशि 19420 में से 18376 ध्रुव के खाते वापस कराए ।
