सदर कोतवाली क्षेत्र में हो रही चोरियों से जनता भयभीत

Spread the love

-बीते 15 दिनों में लगभग आधे दर्जन घरों में लाखों की हुई चोरियां

सोनभद्र। जिला मुख्यालय के सदर कोतवाली क्षेत्र में बीते 15 दिनों के भीतर लगभग आधे दर्जन घरों व सरकारी भवन पर हुए लाखों की चोरियां से आम जनता काफी भयभीत हो गयी है। कोतवाली व कस्बा चौकी पुलिस पर उठ रहे कई सवालिया निशान।
शुक्रवार की बीती रात सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा स्थित पीड़ित रमाकांत शुक्ला के मकान में बाउंड्री डाक कर कमरे का दरवाजा तोड़ते हुए हजारों की चोरी हो गयी । पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर  न्याय की गुहार  लगाई । उधर 25 जून को कस्बा  चौकी  क्षेत्र के पसियाना मोहाल अम्बेडकर नगर में पीड़ित कृष्ण सेठ के घर पर अलमारी से लाखों के जेवरात हुए चोरी मामले में पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई। कस्बा  चौकी  पुलिस द्वारा एक नाबालिक युवक को पड़कर दो दिनों से कर रही पूछताछ नहीं हो पाई कोई ठोस कार्रवाई। गिरफ्तार युवक के पिता लालता प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उसदिन रात में संत का कार्यक्रम हो रहा था उस दौरान पांच अन्य लड़के व एक लड़की भी मौजूद थे पुलिस द्वारा केवल मेरे बेटे को उठाकर प्रताड़ित किया जा रहा है इस मामले में शुक्रवार को भी पीड़ित द्वारा एडिशनल एसपी को ज्ञापन देकर मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई। तीसरी घटना 23 जून को सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनौली में पंचायत भवन का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों का सामान चोरी कर ले गए जिस मामले में ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सरकारी सामान चोरी होने से अवगत कराया था ।

 16 जून सदर कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां  गांव के पीड़ित अनुज व पड़ोसी धर्मेंद्र ने बताया कि घर के बाहर रखे हजारों रुपए के जनरेटर का अल्टरनेटर चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया इस मामले में पीड़ित द्वारा भी प्रार्थना देकर अवगत कराया गया । पांचवीं घटना कोतवाली क्षेत्र कस्बा के  आरएसएस संघ कार्यालय पर ताला तोड़कर 40 से 45 हजार रुपए की नगदी व अन्य सामान की हुई चोरी सहित दो तीन और छोटी-मोटी चोरियां कस्बा क्षेत्र में हुई ।  हौसला बुलंद चोरों द्वारा आए दिन चोरी की घटना को अंजाम देते हुए पुलिस को दी जा रही चुनौती। उधर इस मामले में  थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि कुछ मामले संज्ञान में है जिस पर कार्य किया जा रहे हैं अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जल्द ही खुलासा कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *