कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर परिजनों को दिए हर संभव सहयोग का आश्वासन
मिर्ज़ापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन में 16 जुलाई को ट्रक से हुए सड़क हादसा मे मृत परिवार के घर शनिवार को दोपहर में पंचायती राज कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर व स्थानीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पहुंच कर परिजनों से घटना के विषय में जाना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बता दे की 16 जुलाई की भोर में वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित कुदारन में ट्रक का टायर फट जाने के कारण नमक लदी ट्रक रोड के किनारे स्थित एक घर में घुस गई जिसमें घर के सामने सो रहे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और दो लोगों की हालत नाजुक होने के कारण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मृत परिवार के घर पहुंचकर मृतक के भाई राधेश्याम व पूजा देवी से घटना का हाल जाना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलवाने का आश्वासन भी दिया और मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपया दिलवाने का भी आश्वासन दिया। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि कोई सड़क जाम करेगा तो पुलिस कार्रवाई करेगी ही मृत परिवार के लोगों को या सहयोगियों को सड़क जाम नहीं करना चाहिए था। आवागमन बाधित करना उचित बात नहीं है वही पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस के ऊपर पथराव भी निंदनीय है इस तरीके की घटना लोगों को नहीं करनी चाहिए थी। परिवार के लोगों ने घायलों का समुचित इलाज कराने की मांग किया। इसके पूर्व पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भी भी परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
