प्रयागराज मण्डल के अधिकारियों की उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन के साथ दो दिवसीय पीएनएम बैठक का आयोजन

Spread the love

प्रयागराज/ मण्डल रेल प्रबन्धक/ रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रयागराज मण्डल के अधिकारियों की उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के महामंत्री आर. डी. यादव की उपस्थिति में दो दिवसीय पीएनएम बैठक का आयोजन प्रयागराज मण्डल कार्यालय के संकल्प सभागार में किया गया । पीएनएम बैठक में प्रयागराज मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/सामान्य, दीपक कुमार; अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस; वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, वैभव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/समन्वय, मयंक राणा; वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय, मो. जावेद अख्तर; वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट, श्रीमती शीरत फातिमा; मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रयागराज, डॉ सुरेंद्र नाथ एवं अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित रहे ।  

इस पीएनएम बैठक में मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने मण्डल में सौहार्दपूर्ण औद्यौगिक संबंध बनाए रखने एवं सहयोग करने के लिए एनसीआरएमयू (NCRMU) तथा उनके समस्त शाखाओं के पदाधिकारीगणों को धन्यवाद देते अपने स्वागत भाषण में कहा कि मण्डल के सुचारू रूप से संचालन में आप सभी का अपेक्षित सहयोग मिलता रहा है । मण्डल रेल प्रबन्धक ने प्रयागराज मण्डल की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ को रेखांकित करते हुये कहा कि 01 अप्रैल, 2025 से 30 जून, 2026 तक 181 सेलेक्शन/सुटेबिलिटी/ट्रेड टेस्ट कराके 3183 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया, 840 कर्मचारियों को एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया, 114 आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के अंतर्गत नियुक्तियों प्रदान की गई 733 आश्रितों को समापन भुगतान कर दिया गया है।

कर्मचारियो के समस्याओ के निवारण के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज के प्रांगण स्थित निराकरण केन्द्र द्वारा दिनांक 01.04.2025 से 30.06.2026 तक सिंगल विंडो सेल के माध्यम से प्राप्त 11823 ग्रिवांस में से 11512 ग्रिवांस का निस्तारण कर दिया गया है । प्रयागराज मण्डल मे E-Office का पूर्णतः क्रियान्वयन किया गया है। वर्तमान में सभी विभागों द्वारा अधिकतर फाइलें E-Office के माध्यम से निष्पादित की जा रही है। 01 मई 2023 के पश्चात Join करने वाले कर्मचारियो के Physical SR को बंद कर दिया गया है तथा प्रयागराज मण्डल मे HRMS पर On-Boarding Module के द्वारा नये कर्मचारियों का प्रवेश कराया जा रहा है। On-Boarding Module के द्वारा नये कर्मचारियों का e-SR बनाया जा रहा है जो कर्मचारी स्वतः अपने HRMS-ID के द्वारा देख सकता है।

मण्डल के 100 प्रतिशत कर्मचारियों का डाटा HRMS (Human Resource Management System) पोर्टल में फीड कर लिया गया है साथ ही सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के समापन भुगतान भी HRMS के माध्यम से ऑन लाइन किये जा रहे हैं। जिसमें मई 2021 से अब तक कुल 2659 रेल कर्मचारियों का समापन भुगतान HRMS के माध्यम किया जा चुका है। साथ ही सभी HRMS Modules को लागू किया गया है। मण्डल कर्मचारी हित निधि से 439 रेल कर्मचारियो के बच्चो को तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के लिए कुल 79,02,000/- रूपये (उन्नासी लाख, दो हजार रूपये) छात्रवृति प्रदान की गई एवं 13 जनवरी 2025 को 217 रेल कर्मचारियो को चश्मे भत्ते के रूप में 3,90,409/- प्रदान किया गया।

प्रयागराज मण्डल के मण्डल कर्मचारी हित निधी के द्वारा 33 दिव्यांग रेल कर्मचारियो को HONDA ACTIVA Tri-wheel सहित स्कूटी प्रदान की गईं, जिसमे एसबीएफ से रूपया 55 हजार प्रति कर्मचारी एवं दिव्यांग रेल कर्मचारियो से रूपया 40909/- लिया गया है । प्रयागराज मण्डल के कर्मचारी हित निधि के द्वारा स्पाउस दूर प्रोग्राम कैम्प अंडमान एवं निकोबार द्वीप समुह भ्रमण हेतु कुल 50 रेल कर्मचारी स्पाउस सहित दिनांक 27.11.2025 से 03.12.2025 तक टूर प्रोग्राम कराया गया । इसी प्रकार प्रयागराज मण्डल के कर्मचारी हित निधि के द्वारा 41 महिला रेल कर्मचारियो का टूरप्रोग्राम कैम्प अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह भ्रमण कराया गया।

जून 2023 से मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में स्थित मण्डल सभागार एवं रनिंग रूम प्रयागराज मे नियमित योगाभ्यास की व्यवस्था कर्मचारियो के बेहतर शारिरिक व मानसिक स्वास्थय के लिए किया गया है, जिसमें भारतीय योग संस्थान के निपुण योग साधकों द्वारा योगाभ्यास कराया जा रहा है।

बैठक के बढ़ते हुए क्रम में एनसीआरएमयू के महामंत्री, आर. डी. यादव ने अपने संबोधन के दौरान रेलवे प्रशासन और रेलवे मेंस यूनियन के मध्य समन्वय के लिए प्रयागराज मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि मण्डल में प्रत्येक वर्ष 4 पीएनएम बैठकों का आयोजन के लिए कलेंडर जारी किया जाना चाहिए जिससे यूनियन और रेलवे प्रशासन के बीच अच्छा समन्वय हो सकेगा और कर्मचारियों की समस्यों से मण्डल के प्रशासन को अवगत कार्य जा सकेगा । आर. डी. यादव ने बैठक में स्थानांतरण, पदोन्नति, आवास जैसे विषयों पर यूनियन का पक्ष रखा ।

इस बैठक में एनसीआरएमयू के महामंत्री, आर. डी. यादव, मण्डल मंत्री, डी. एस. यादव, मण्डल अध्यक्ष, मनोज त्रिपाठी एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रयागराज मण्डल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, स्टेशनों एवं कालोनियों से संबन्धित विषयों पर वार्ता की । इस वार्ता में ओवरहेड टैंक की सफाई, सेंट्रल हास्पिटल की व्यवस्थाओं में सुधार, मंडल कार्यालय में शिशु सदन, आरओ, मण्डल कार्यालय में वाहन पार्किंग, यात्रा भत्ता, रेलवे कालोनी की मरम्मत, कर्मचारियों के लिए स्टेशन पर साइकिल सस्टैण्ड, समयोपरि भत्ता पर विस्तृत चर्चा की गयी । इस बैठक में एनसीआरएमयू के प्रयागराज, कानपुर, मिर्ज़ापुर, फ़तेहपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ एवं खुर्जा के शाखाधिकारियों ने भागीदारी कर अपनी बात रखी ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *