प्रयागराज । यूपी PET परीक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 01821 प्रयागराज–झाँसी परीक्षा स्पेशल को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-09 से रात्रि 20:00 बजे रवाना किया गया। इस ट्रेन में लगभग 2,500 परीक्षार्थियों ने यात्रा की। परीक्षार्थियों की सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। रेलवे कर्मियों की सतर्कता एवं समुचित प्रबंधन के फलस्वरूप ट्रेन को सुरक्षित रूप से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
यूपी PET परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु प्रयागराज से झाँसी के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन
