प्रयागराज । आगामी त्योहार सीजन 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 02436/02435 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली आरक्षित वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन एक-एक फेरे के लिए करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
20 कोच के वन्दे भारत रेक से चलने वाली यह ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित रहेगी।
गाड़ी संख्या 02436 (नई दिल्ली – पटना वंदे भारत स्पेशल) दिनांक 06 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 08:35 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन चिपियाना बुजुर्ग (पास 09:20 बजे), अलीगढ़ जंक्शन (10:21/10:23 बजे), कानपुर सेंट्रल (13:30/13:35 बजे), प्रयागराज जंक्शन (15:45/15:50 बजे), न्यू वेस्ट केबिन (पास 17:50 बजे), पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (18:00/18:10 बजे), बक्सर (19:26/19:28 बजे) तथा आरा (20:10/20:12 बजे) होते हुए रात 21:30 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 02435 (पटना – नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल) दिनांक 07 नवंबर 2026 को पटना स्टेशन से सुबह 08:00 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन आरा (08:38/08:40 बजे), बक्सर (09:25/09:27 बजे), पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (11:00/11:10 बजे), न्यू वेस्ट केबिन (पास 11:30 बजे), प्रयागराज जंक्शन (13:35/13:40 बजे), कानपुर सेंट्रल (15:50/15:55 बजे), अलीगढ़ जंक्शन (18:53/18:55 बजे) तथा चिपियाना बुजुर्ग (पास 20:45 बजे) होते हुए रात 21:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यात्रि इस विशेष ट्रेन सेवा का लाभ उठाएं। यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें।
