अधिकारीगण संदर्भाे का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे सुनिश्चित करें – सीडीओ

Spread the love

जनसुनवाई आई0जी0आर0एस0 व रिट विषयक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न

भदोही / नवागत मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल की अध्यक्षता में जनसुनवाई, आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। आईजीआरएस समीक्षा के दौरान सीडीओ ने कहां की जिन विभागों में शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक है वहां के अधिकारी जनसंवाद दिवस पर शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक कराए। उन्होंने सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त असंतुष्ट शिकायतकर्ता से वे स्वयं बात करके समाधान निस्तारित करें।
सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी फरियादियों/शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के प्रति बेहद गम्भीर है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। सीडीओ ने आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पाये जाने पर कुछ विभागीय अधिकारियों को इसमें सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह, उपायुक्त मनरेगा राजाराम, डीसी एनआरएलएम अनुराग राय, डीडीएजी डॉ0 अश्वनी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्रा एवं संबंधित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *