एनटीपीसी विंध्याचल को ग्रीनटेक सीएसआर अवार्ड में मिला शिक्षा संवर्धन हेतु सम्मान

Spread the love

सोनभद्र/सिंगरौली।एनटीपीसी विंध्याचल ने एक बार फिर अपनी उपलब्धियों में एक और कीर्तिमान जोड़ते हुए “11वां ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड 2025” शिक्षा संवर्धन (Promotion in Education) श्रेणी में प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान विंध्याचल परियोजना द्वारा आसपास के समुदायों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारी व प्रभावशाली सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) प्रयासों को मान्यता प्रदान करता है।

एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा संचालित प्रमुख पहलों में बालिका सशक्तिकरण अभियान,स्टेम लैब की स्थापना, बैंक पीओ, अर्धसैनिक बलों एवं सैन्य भर्ती हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण,तथा खानुआ गांव में 100 बिस्तरों वाले छात्रावास का निर्माण जैसी परियोजनाएँ उल्लेखनीय हैं,जो इस पुरस्कार के सशक्त आधार बने।

इस अवसर पर मृणालिनी,अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

यह सम्मान परियोजना की शिक्षा के माध्यम से युवाओं, विशेष रूप से बालिकाओं के सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। एनटीपीसी विंध्याचल निरंतर समावेशी और सतत विकास की दिशा में शिक्षा को केंद्र में रखकर कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *