सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने 09 अक्टूबर 2026 को एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि हासिल करते हुए 400 केवी विंध्याचल–सतना ट्रांसमिशन लाइन के कंट्रोल एवं प्रोटेक्शन सिस्टम का ओएस दिशा-निर्देशों के अनुरूप सफलतापूर्वक प्रतिस्थापन एवं कमीशनिंग कार्य संपन्न किया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) किशोर कुमार होता, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) मणिक्यन सुरेश, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) निर्मल कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) चंद्रभूषण ओझा, अपर महाप्रबंधक (ईएमडी) संदीप कोहली सहित ईएमडी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस उपलब्धि के साथ विंध्याचल–सतना #3 एवं #4 दोनों 400 केवी लाइनों के कंट्रोल एवं प्रोटेक्शन सिस्टम का प्रतिस्थापन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। इससे स्विचयार्ड की विश्वसनीयता एवं विद्युत निकासी प्रणाली की क्षमता और अधिक सुदृढ़ हुई है। यह उपलब्धि एनटीपीसी विंध्याचल की तकनीकी दक्षता, परिचालन उत्कृष्टता एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
एनटीपीसी विंध्याचल ने विद्युत निकासी प्रणाली के सुदृढ़ीकरण में हासिल की नई उपलब्धि
