छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण: दीनदयाल हस्तकला संकुल में  शिल्पकला की बारीकियों को समझा

Spread the love

वाराणसी। सामजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहा कला ग्राम में  बालिकाओं के लिए निःशुल्क संचालित पुस्तकालय एवं अध्ययन  केंद्र की 30 छात्राओं ने वाराणसी में  विभिन्न स्थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया । अपने जिले और आस पास की विशेषताओं को समझने के उद्धेश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं के दल ने काशी हिन्दू विश्ववियालय, भारत माता मन्दिर, दीन दयाल हस्तकला संकुल और स्वर्वेद महामंदिर का भ्रमण किया।  

इस दौरान देश की मानवीय अभिव्यक्ति को समर्पित भारत माता मंदिर में जहाँ राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ावा मिला  वहीँ हस्तकला संकुल में वाराणसी के आसपास की शिल्प कला की बारीकियों को जानने का अवसर मिला । सभी छात्राओं ने बहुत ही रूचि लेकर जानकारियों को एकत्र किया । आशा ट्रस्ट की तरफ से प्रदीप सिंह, अनंत, सरोज सिंह, ज्योति सिंह आदि ने सभी छात्राओं का मार्ग दर्शन किया । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *