एनटीपीसी तेलंगाना परियोजना में आधुनिक रेलवे सिग्नल प्रणाली का शुभारंभ, एमजीआर नेटवर्क की सुरक्षा हुई और मजबूत

Spread the love

रामागुंडम। एनटीपीसी तेलंगाना परियोजना ने निर्धारित नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) अवधि के दौरान रामागुंडम एमजीआर (MGR) रेल नेटवर्क के मौजूदा रूट रिले इंटरलॉकिंग (RRI) सिस्टम के साथ एकीकृत सिग्नल एवं दूरसंचार (S&T) इंटरलॉक युक्त लेवल क्रॉसिंग (LC) का सफलतापूर्वक संचालन शुरू कर दिया।

नवस्थापित लेवल क्रॉसिंग का उद्घाटन एनटीपीसी रामागुंडम एवं तेलंगाना के कार्यकारी निदेशक  चंदन कुमार सामंत ने किया। इस अवसर पर सीजीएम (ओ एंड एम) तेलंगाना  मुकुल राय, जीएम (ओ एंड एम) रामागुंडम  मनीष अग्रवाल, जीएम (प्रोजेक्ट) तेलंगाना  बिनॉय जोस सहित एजीएम (टीएस), एचओएचआर, जीएस (एनईएआर), ईईडी, सीसीडी, एफटी, एमजीआर, सेफ्टी, सीएचपी तथा विभिन्न विभागों एवं अनुभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से एमजीआर रेल नेटवर्क की परिचालन सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही, तेलंगाना स्टेज-II के निर्माण कार्यों तथा संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) से जुड़े रेल यातायात के लिए बेहतर और सुगम कनेक्टिविटी उपलब्ध हुई है।

एकीकृत सिग्नल एवं दूरसंचार इंटरलॉकिंग प्रणाली रेल यातायात प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाती है, परिचालन की विश्वसनीयता बढ़ाती है तथा सुरक्षित, कुशल और भरोसेमंद संयंत्र संचालन सुनिश्चित करती है। यह उपलब्धि आधुनिक रेलवे अवसंरचना को अपनाने और उच्चतम सुरक्षा मानकों के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *