एनटीपीसी अंता द्वारा विद्यालय में बालक- बालिकाओं के लिए पृथक शौचालयों का लोकार्पण

Spread the love

बारा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर एनटीपीसी अंता द्वारा नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत ग्राम रातड़िया स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालक एवं बालिकाओं के लिए निर्मित पृथक.पृथक शौचालयों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। शौचालय निर्माण कार्य का लोकार्पण एनटीपीसी अंता के परियोजना प्रमुख नरेंद्र नाथ सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधनद्ध दिलेर सिंह कुहाड़ए उप महाप्रबंधक ;सिविलद्ध आशीष जैनए पूर्व सरपंच देवी शंकर मालव तथा विद्यालय के प्राचार्य रवि प्रकाश वर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह पहल स्वच्छता पखवाड़ादृ2026 के अंतर्गत स्वच्छ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही। विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय सुविधा उपलब्ध कराकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता को और अधिक प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। समारोह के दौरान अतिथियों ने विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पृथक शौचालयों की सुविधा उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण विकसित करने में सहायता मिलती है। विद्यालय परिवार की ओर से इस जनहितकारी कार्य के लिए एनटीपीसी अंता एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *